फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑफिस से कार और लाखों का सामान चोरी

Mon, 06 Oct 2025 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगपुरी स्थित गांधी साक्षरता मिशन के कार्यालय से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


मिशन संचालक अतुल कुमार गुप्ता और अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका कार्यालय भोलापुरी रोड पर है। रविवार रात चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक वैगनआर कार, दो लैपटॉप, तीन एलईडी, तीन डेस्कटॉप, कंप्यूटर का सामान, यूपीएस, बैटरी, एडॉप्टर सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता सोमवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर चला। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें