फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लुहारी में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 19 Feb 2026 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में बुधवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और गहने चोरी कर लिए। किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किसान धर्मवीर ने बताया कि गांव में उनके दो मकान आसपास में हैं। एक मकान में ताला लगाकर वह पास ही दूसरे मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। सुबह जब वह जागे तो देखा कि बंद पड़े मकान के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर सैफ में रखी दो लाख 15 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें