पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर में बंद मकान का चाला तोड़कर चोरों ने नकदी व गहने चोरी कर लिए। परिवार लोग घर पहुंचे तो सामान बिखरा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव आलमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 दिसंबर की शाम वह परिवार सहित गाजियाबाद गया था। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। 31 दिसंबर की शाम लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। भीतर पहुंचने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मुकदमे में दर्ज सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।