फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद घर का ताला खोल लाखों की चोरी

Tue, 27 Jan 2026 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णाविहार में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार मोहल्ला कृष्णा विहार निवासी कृर्ति एक स्कूल में अध्यापिका हैं। मंगलवार को वह घर का ताला लगाकर गई थी। घर का अन्य सदस्य लौटकर ताला खोल ले, इसके लिए उन्होंने चाबी घर के बाहर ही छिपा दी थी, लेकिन चोरों को इसकी भनक लग गई। जब वह वापस आईं तो पता चला कि किसी ने ताला खोल लिया और घर में प्रवेश कर वहां रखी नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें