हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा विपिन कुमार अपने परिवार के साथ शुक्रवार को मकान का ताला लगाकर देहरादून गए थे। शनिवार की शाम को आसपास के लोगों ने मकान के ताले टूटने की सूचना उन्हें दी। गांव पहुंचने पर उन्होंने मकान के ताले टूटे पड़े देखे। मकान में अंदर जाकर देखा तो मकान का समान बिखरा पड़ा था। इस दौरान चोर लाखों रुपये के गहने व सामान आदि चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।