फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में जोरदार भिडंत, हादसे में चार लोग घायल, लगा जाम

Sat, 21 Dec 2024 01:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में हाईवे-9 किनारे स्थित शिवा ढाबा के पास ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की भिडंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार चार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में हाईवे-9 किनारे स्थित शिवा ढाबा के पास ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की भिडंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार चार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया, वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने जेसीबी से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। 

विज्ञापन

 

अमरोहा के असरफपुर फैजगंज निवासी फिरासत अली शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली में ईट भरकर अपने साथी आस मोहम्मद, मोहसीन और सलमान के साथ गाजियाबाद की ओर जा रहा था। निजामपुर शिवा ढाबा के पास पीछे से आए रेत (बालू) के भरे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिसमें चारों युवक घायल हो गए, जिसमें से ट्रैक्टर चालक फिरासत अली की हालत चिंताजनक बनी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा और जेसीबी से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटा यातायात व्यवस्था बहाल कराई। 

अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा इस बाबत तहरीर नहीं दी गई है, तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बनी है। रात में ही वाहनों को हाईवे से हटा यातायात व्यवस्था बाहल करा दी गई। अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें