फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अधिवक्ता के मकान से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Sat, 22 Nov 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर निवासी अधिवक्ता के घर से चोरों ने लाखों की नकदी व गहने चोरी कर लिए। चोरी की घटना के दौरान परिवार के लोग सो रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी बीच चोर उनके मकान में दाखिल हुए और उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने उनके पूरे मकान को खंगाल दिया। चोर एक मकान में रखी अलमारी से करीब छह लाख रुपये के गहने, नकदी व सामान चोरी कर फरार हो गए। खटपट की आवाज से उनकी आंखें खुल गई।
उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया,लेकिन नहीं खुला। उनके शोर मचाने पर चोर तब तक भाग चुके थे। इसके बाद किसी तरह उन्होंने दरवाजा खोला तो मकान के अन्य कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें