फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान से लाखों की चोरी

Mon, 01 Jul 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। चार दिन पहले परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने गए दंपती के घर का चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की नकदी व गहने चुरा लिए।
विज्ञापन


गांव सौलाना निवासी अंकुर शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 28 जून को उत्तराखंड घूमने गया था। तीस जून को उसे सूचना मिली कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। वापस आने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखी अलमारी से लाखों रुपये के गहने व तीस हजार रुपये की नकदी चारी कर ले गए है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के पास स्थित एक मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे है। पुलिस उनकी फुटैज जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें