फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि 20 फरवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातें कर रहा था। इसी बीच गांव का ही सागर अपने साथ पांच युवकों के साथ उनके घर में जबरन घुस आया। इस दौरान आरोपियों ने लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए, जिन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी दबंग प्रवृति के लोग हैं। आए दिन शांतिभंग के आरोप में जेल जाते रहते हैं। आरोपी कभी भी उनपर जानलेवा हमला कर सकते हैं। जिनसे वह व उनका परिवार अधिक डरा हुआ है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर सागर व पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें