सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने पड़ोसी गांव के युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने युवक पर ब्लैकमेल कर चार साल से लगातार यौन शोषण का भी आरोप लगा तहरीर दी है। पीडि़ता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि पड़ोसी गांव निवासी युवक से रिश्तेदारी में उसकी जान पहचान थी। लगभग चार साल पहले आरोपी युवक ने उसे सिंभावली में स्थित होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अपने मोबाइल से उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जिसके बाद से लगातार आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता आ रहा है। विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई भी करता है। युवक के उत्पीडऩ से वह मानसिक रूप से भी परेशान है। पीडि़ता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद