फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 2.08 करोड़ की ठगी, जमीन न देने पर मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से जमीन दिलाने के नाम पर एक कोलोनाइजर्स से 2.08 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। यशवी कॉलोनाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर यशपाल सिंह ने न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यशपाल सिंह निवासी परतापुर मेरठ ने बताया कि तीन साल पहले बुलंदशहर और दिल्ली के कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर गांव मखदूमनगर उर्फ मीठेपुर की 1.41 लाख वर्ग गज जमीन का सौदा 35 करोड़ में तय किया था। इन लोगों के कहने पर अलग-अलग खातों में कुल दो करोड़ 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि तय रकबे में भी करीब 9,908 वर्गगज जमीन कम निकली, इसका बैनामा करने से आरोपी टालते रहे, लेकिन बाद में पता चला कि जमीन के असली मालिक अन्य लोग हैं। एक जून 2025 को रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत एसएसपी, डीएम और मुख्यमंत्री को भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गुलावठी निवासी दीपक शर्मा, पुनित तोंगर, रवि व महेंद्र खारी, दीपक खारी, मनोज खारी निवासी फतेहपुर बेरी दक्षिणी दिल्ली, ललिता शर्मा, हिमांशू शर्मा व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें