नगर के मोहल्ला कविनगर स्थित एक नर्सिंग अस्पताल में एक प्रसूता ने बिना आपरेशन तीन बच्चों को जन्म दिया है। इसमें जच्चा और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
नगर के मोहल्ला नवी करीम निवासी विक्रम सिंह की पत्नी मीनाक्षी प्रसव पीड़ा से परेशान थीं। उन्हें गढ़ रोड़ के मोहल्ला कविनगर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां करीब 9.30 बजे मीनाक्षी ने बिना आपरेशन के तीन बच्चों को जन्म दिया।
मीनाक्षी के सफल प्रसव में डा. सोमती केन, डा. नरेंद्र केन, डा. अजय त्यागी और शिशु चिकित्सक डा. दिनेश सिंह का सहयोग रहा।
चिकित्सकों ने परीक्षण कर बताया कि बच्चों को जन्म देने वाली महिला और नवजात स्वस्थ हैं। चिकित्सक डा. नरेंद्र केन ने बताया कि दो बच्चों को नर्सरी में रखा गया है। जच्चा व बच्चा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।