22 दिसंबर से शादियों का सीजन शुरू हो जायेगा। ऐसे में नगर के सभी मैरिज होम बुक हो गए हैं। 22 नवंबर, 4 और 15 दिसंबर को सबसे बड़ा साया है।
आचार्य अजय शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। इनमें 22 नवंबर, 4 और 15 दिसंबर को सबसे बड़ा साया है।
22 नवंबर से 15 दिसंबर तक रोज शादियां होंगी। उधर, नागरिक भी शादियों की तैयारियों में जुट गए हैं। नगर के सभी मैरिज होम बुक हो चुके हैं।
एक मैरिज होम के मालिक सुरेंद्र का कहना है कि नवंबर और दिसंबर माह के शादियों के लिए बैंक्वट हॉल बुक हो चुके हैं।