फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मौसम में हुआ सुधार, तापमान बढ़ने के साथ बढ़ी हवा की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में बुधवार को एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही मौसम साफ रहा और दिनभर चटक धूप खिलने से तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। तापमान बढ़ने से गर्मी का असर भी बढ़ा और दिन में 13 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक आकाश में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मार्च माह में बढ़ती गर्मी के बीच मंगलवार को जिले में सुबह अचानक घना कोहरा छा गया था। इससे कई जगहों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई थी। मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव से लोग हैरान रह गए थे। हालांकि दोपहर के समय चटक धूप खिल उठी और गर्मी का असर भी दिखाई दिया। बुधवार को मौसम में सुधार के बाद सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप भी खिली रही।

चटक धूप के कारण गर्मी का असर भी बढ़ा और लोग ज्यादा देर तक धूप का सामना नहीं कर सके। हालांकि दिनभर तेज रफ्तार हवा चलने के बाद भी गर्मी का असर जारी रहा। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री बरकरार रहा। गर्मी का असर बढ़ने से रोजेदारों की परेशानी बढ़ने लगी है। वहीं, रात में भी गर्मी बढ़ने से राहत पाने के लिए लोगों ने कूलर-पंखों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। आकाश में बादल छा जाने से धूप का असर कम हो सकता है साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें