फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कचहरी में पानी की टंकी टूटने से बढ़ी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार को पानी की टंकी फूट गई। इससे कचहरी में अधिवक्ताओं और वादकारियों को गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता नवीत सहलौत ने बताया कि पिछले काफी समय से कचहरी परिसर में रखी पानी की टंकी बदहाल अवस्था में पड़ी थी। इसके बदलाव को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा नगर पालिका प्रशासन से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को टंकी फूट गई और वादकारी के ऊपर गिरने से बाल बाल बची।
पानी की टंकी फूट जाने के कारण कचहरी परिसर में भीषण गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बढ़ गई है। कचहरी में रोजाना सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता और वादकारी पहुंचते हैं। लेकिन पानी की किल्लत के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को प्यास बुझाने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। इससे उनकी जेब पर भी बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें