फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
जलस्तर कम होने से ब्रजघाट में गंगा का उफान हुआ कम। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़कर 197.90 मीटर तक पहुंच गया है। इससे गढ़ खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो उनकी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले तक बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर 197.55 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद लगातार हो रही वर्षा के कारण जलस्तर में और बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़ते जलस्तर का असर ब्रजघाट गंगा तट पर भी दिखाई देने लगा है, जहां नदी का पानी घाटों तक पहुंच गया है। गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र के ग्रामीण स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
किसान सुरेश राणा का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो खेतों में पानी भरने की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, ब्रजघाट में जिन घाटों पर श्रद्धालु स्नान करने आते हैं, वहां पर भी सीढि़यों पर जल पहुंच गया है।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि ब्रजघाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं से गहरे पानी में जाने से बचने और केवल सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है। साथ ही घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें