फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ महिलाओं ने किया हंगामा

Mon, 21 Nov 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
महिलाओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मियों द्वारा किश्त के रूप में नए नोटों की मांग और न देने पर मारपीट की धमकी देने पर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया। कई मोहल्ले से पहुंची महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह नगर के मोहल्ला असगरपुरा, गढ़ चुंगी व कई अन्य मोहल्लों की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इन महिलाओं ने विभिन्न फाइनेंस कंपनियों द्वारा लोन लिया हुआ है और प्रतिदिन किश्त जमा करती हैं।

पुराने नोट बंद होने के चलते फाइनेंस कंपनियां नोट नहीं ले रही हैं। महिलाओं का कहना था कि वे दिन भर मजदूरी करती हैं। जिसके बाद उन्हें पुराने नोट ही मिलते हैं। ऐसे में फाइनेंस कंपनी को नए नोट कहां से जमा कराएं।
विज्ञापन


फाइनेंस कर्मचारी नए नोट न देने पर अभद्रता करते हैं और मारपीट की धमकी दे रहे हैं। महिलाओं ने मामले की शिकायत करते हुए एसडीएम प्रेम प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूजा, ज्योति, बॉबी, रीनू, बबीता, सुरेश, सोनिया, अंजू, राजबती, बाला रानी, शशि, पुष्पा, माया, आमना, नसरीन, शबाना, अंजलि, सुशीला, पूनम, कोमल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें