भाजपाइयों ने सोमवार को मीनाक्षी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजली दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसे मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। जिला महामंत्री प्रभुल्ल सारस्वत व प्रमोद जिंदल ने कहा कि 26 सालों में आतंकवादियों का सेना पर सबसे बड़ा हमला है।
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन सेठी ने कहा कि आतंवादियों के हमले में 17 जवान शहीद हो गए। जिससे पूरा देश हिल गया है। इस संबंध में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल व जिलाध्यक्ष अशोक पाल के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगे।
नेताओं ने इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, पूर्व विधायक जयप्रकाश, प्रवीन सिंहल, रामस्वरूप भारती, गौरव, विनय अग्रवाल, राकेश चौधरी, नरेश तोमर, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हापुड़ बार एसोसियेशन के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजली दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार शिशौदिया व सचिव रवींद्र निमेष ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय कंसल, गजेंद्र सिंह चौहान, सतेश्वर दयाल त्यागी, रमेश चन्द्रा, सुरेश सैनी, राजीव गर्ग, यतीश शर्मा, खालिद खान, सुनील अग्रवाल, शाह आलम, शाहिद हुसैन, अशोक जैन, जावेद आलम, रजनीश त्यागी, राजेश गुप्ता, भोपाल शिशौदिया, सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा लोहियावादी विचार मंच के पदाधिकारियों ने न्यू शिवपुरी में बैठक कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी। मंच संयोजक बाबूराम सिंहल ने कहा कि मोदी को आतंवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाना चाहिए। इस मौके पर आनंद जिंदल, मदनलाल सिंहल, अमरजीत सिंह, जयभगवान गुप्ता, रामशरण कसंल, हेमंत सिंहल आदि मौजूद रहे।
भाकियू के पदाधिकारियों ने गांव रसूलपुर में एक शोक सभा कर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजली दी। इस मौके पर धनवीर शास्त्री, जतिन रसूलपुर, समरपाल सिंह, महिलपाल प्रधान फतेहपुर मौजूद रहे।