फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग को अगवा कर ले गया मंदिर का पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंदिर के पुजारी पर उनकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत एसपी से की। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि आठ नवंबर की रात लगभग एक बजे से उनकी नाबालिग पुत्री लापता है। काफी तलाश करने बाद पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोई कार्रवाई न कर उन्हें घर भेज दिया। अगले दिन वह दोबारा कोतवाली पहुंचे और पुत्री के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई संतोषजनक उत्तर न देते हुए हम कार्रवाई कर रहे हैं उन्हें घर भेज दिया।

इसके बाद गांव में पहुंचकर उन्हें जानकारी हुई कि गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी के द्वारा उनकी पुत्री को ले जाते हुए देखा था। जबकि पुजारी शादीशुदा है। तभी से पुजारी गांव से फरार है। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और आरोपी पुजारी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अभी तक उनकी पुत्री को बरामद नहीं किया है। उन्होंने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही पुजारी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


-

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें