फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साधारण अंडों को रंगकर देसी में बदलने की शिकायत पर टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। साधारण अंडों को रंगकर देसी अंडे के रूप में बेचने और उनमें प्रतिबंधित एंटीबायोटिक नाइट्रोफ्यूरन (दवाओं) की मिलावट की शिकायतों पर शनिवार रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने जगह-जगह छापा मारा है। अधिकारियों ने सिकंदर गेट और पुराना बाजार में दो दुकानों पर जांच के बाद शक पर दो अंडों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं, दुकानों में अंडों की खरीद के बिल न मिलने पर इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता ने टीम के साथ सिकंदर गेट स्थित समीर एग्स और पुराना बाजार स्थित भारत एग सेंटर का निरीक्षण किया। मौके पर दोनों दुकानों से अंडों का एक-एक नमूना लिया गया, जिन्हें सील कर प्रयोगशाला भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर अंडों का रखरखाव खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मिला। अंडे खुले और अस्वच्छ वातावरण में रखे गए थे।
मामले में सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार का कहना है कि दुकानदार अंडों की खरीद से संबंधित बिल और अन्य वैध अभिलेख निरीक्षण के समय प्रस्तुत नहीं कर सके। इन अनियमितताओं पर दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज, खरीदी बिल और भंडारण से संबंधित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें