फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वार्षिकोत्सव में झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। श्रीनगर स्थित रेलवे मंदिर का 35वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन और संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुआ। जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। समिति सचिव टीसी गर्ग बताया कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर 24 घंटे का रामचरित्र मानस का अखंड पाठ किया गया। साथ ही सुदंर झांकियां निकाली गई, जिन्होंने भजन पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में हलवा व शरबत का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शांति स्वरूप गोयल, चुन्नीलाल कनोडिया, विजयपाल सिंह, ओमदत्त शर्मा, संजीव त्यागी, अमित गर्ग, दीपक गिरी, बीना अग्रवाल, अरविंद शर्मा, अंशुल शर्मा, सुमन शर्मा, कविता सिंह, जयनारायण शर्मा, दिनेश अग्रवाल, तुषार गोयल, माया गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें