फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी चुनाव में प्रदेश से सपा-बसपा का होगा सफाया : मौर्या

Sat, 30 Jul 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का जिले में कई स्थानों पर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा 265 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में मजबूत सरकार बनाएगी। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहीं। 
विज्ञापन


वह मुरादाबाद में मेयर के उपचुनाव के प्रचार में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे थे। उधर, दिल्ली से हापुड़ जाते वक्त मौर्य का पिलखुवा बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट जाएं। स्वाति सिंह के परिवार के साथ भाजपा खड़ी है। क्षेत्रीय भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पार्टी का परचम लहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


निजामपुर तिराहा पर जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मौर्या का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश, जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, विजयपाल आढ़ती, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, जगदीश प्रधान, जिला मंत्री प्रवीन सेठी, सतीश प्रधान, रामस्वरुप भारती, मनोज वाल्मीकि, प्रवीन प्रधान, सरोज सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, बाबूगढ़ छावनी में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा बाबूगढ़ मंडल के अध्यक्ष पवन चौधरी,भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी,

अशोक बबली, इंद्रसेन भुर्जी, विनोद गुप्ता, योगेंद्र चौधरी, योगेंद्र पंड़ित,  कपिल एसएम, श्यामेंद्र त्यागी, हरफूल सिंह, पवन निर्माण, मलखान सिंह पंकज चौधरी आदि मौजूद थे।

वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह , नरेश तोमर, लज्जारानी गर्ग, निशांत सिसौदिया, महेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विकास तोमर, डॉ विपिन जिप्पी, प्रवीन मित्तल, राकेश चौधरी, उमेश वर्मा, हरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें