फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसपी ने 76 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत शुक्रवार को 76 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें आठ महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हापुड़ नगर के प्रभारी चौकी गढ़ गेट उपनिरीक्षक चेतन चौहान को प्रभारी चौकी बस अड्डा थाना पिलखुवा, थाना बाबूगढ़ के प्रभारी चौकी मुदाफरा उपनिरीक्षक रोहित कुमार को प्रभारी चौकी वैट थाना सिंभावली, थाना पिलखुवा के प्रभारी चौकी बस अड्डा उपनिरीक्षक राहुल कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा बहादुरगढ़, थाना पिलखुवा के चौकी प्रभारी सिखैड़ा उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी दिनेश विद्यापीठ थाना देहात व थाना बहादुरगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार को प्रभारी चौकी केशवनगर थाना हापुड़ नगर बनाया गया है।
इनके अलावा थाना हापुड़ नगर में तैनात महिला उपनिरीक्षक रेखा को थाना पिलखुवा व रागिनी को थाना धौलाना और सोनी यादव को थाना हाफिजपुर, थाना देहात में तैनात मनीषा चाहर को थाना सिंभावली व अंजली को थाना पिलखुवा, थाना कपूरपुर में तैनात डोली यादव को थाना देहात, थाना हाफिजपुर में तैनात पीयूषी सिंह को थाना देहात और महिला थाना में तैनात रंजना शर्मा को थाना कपूरपुर भेजा गया है। एसपी ने बताया कि इनके अलावा जिले के विभिन्न थानों में तैनात 63 उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें