गोल मार्केट में निर्माणाधीन मकान की गिरी सेटरिंग। स्रोत वीडियो ग्रैब
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट में भवन के दूसरी मंजिल की शेटरिंग अचानक भर भराकर गिर गई। इस दौरान आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली।
गोल मार्केट स्थित छज्जूमल की धर्मशाला के पास एक भवन का निर्माण चल रहा है। भवन के दूसरी मंजिल पर मजदूरों ने शेटरिंग बिछाई हुई थी। बुधवार की दोपहर भवन की शेटरिंग अचानक गिर गई। शेटरिंग गिरने से भवन के आसपास स्थित दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान भवन पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करीब सात दिन पहले भवन के भूतल पर लेंटर डाला गया था। मजदूर भवन के दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए मजदूरों ने भवन के दूसरी मंजिल पर शेटरिंग बिछाई थी।