फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुलंदशहर रोड पर पानी की लीकेज देखने के लिए कई जगह पर खोदी गई सड़क

विज्ञापन
सड़क पर खोदे गए गड्ढे से पानी निकालते पालिका कर्मचारी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर रोड धंसने के मामले में बुधवार को भी नगर पालिका की टीम ने कई स्थानों पर खोदाई की। लेकिन पानी की लीकेज का समाधान नहीं मिला। हालांकि इस दौरान जगह जगह खोदाई करने से वाहन चालक जरूर परेशान रहे और इस रोड पर लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग और जल निगम नगरीय की टीम बुलंदशहर रोड पर पहुंची थी। टीम ने सड़क धंसने के कारणों की जानकारी फिर से करने का प्रयास किया। लेकिन लीकेज के कारणों का पता नहीं लगा सकी। बुधवार सुबह से ही एक बार फिर इसकी जांच के लिए बुलडोजर से खुदाई की गई। कुल मिलाकर बुलंदशहर रोड पर करीब 10 स्थानों पर सड़क को खोद दिया गया है। लेकिन लीकेज नहीं मिल पाया है। अब नगर पालिका की टीम को लग रहा है कि पानी की पाइप लाइन पुरानी हाेने के कारण जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे यह समस्या बार बार सामने आ रही है। हालांकि टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान बुलंदशहर रोड पर जाम की स्थिति रही और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


कोई ले-आउट न होने से बढ़ी परेशानी
नगर पालिका ने सड़क के दोनों तरफ पानी की पाइप लाइन बिछाई हुई है, लेकिन पालिका के पास कोई ले-आउट नहीं है। जिस कारण पानी की पाइप लाइन सड़क के नीचे कहां-कहां से गुजर रही है, इसकी जानकारी लगाने के चक्कर में जगह-जगह से सड़क को तोड़ना भी पड़ रहा है। वहीं, नई पेयजल लाइन को बंद करना संभव नहीं है। नई पेयजल लाइन को बंद करने से दस से अधिक मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बंद हो सकती है। सड़क के नीचे भरे पानी को सुखाने के लिए कम से कम तीन से चार दिन चाहिए। ऐसे में पानी आपूर्ति बंद करना संभव नहीं है।
बरसात को लेकर सताई चिंता
आने वाले दिनों में बरसात शुरू होगी। जिससे पानी का स्तर बढ़ेगा। ऐसे में सड़क और अधिक धंसकर टूट भी सकती है। इसके अलावा जगह जगह गड्ढे होने से किसी बड़ी सड़क दुर्घटना होने का खतरा भी सता रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर बुधवार को जेसीबी के माध्यम से खोदाई कराई गई। पानी का लीकेज ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।-विकास कुमार, सहायक अभियंता, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें