उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग बैंच प्रेस चैंपियनशिप में पिलखुवा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल्ड, तीन सिल्वर और एक कांस्य पदक हासिल किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता 24 सितंबर को मोदी नगर में मोदी मिल के पास आयोजित हुई थी।
प्रतियोगिता में 59 किग्रा भार वर्ग में विशांत वेद, सचिन वेद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। 105 किग्रा भार वर्ग में मोहित तोमर, 83 में विपिन कुमार, 66 किलोभार वर्ग में गौरव कुमार, 74 किलोभार वर्ग में विशांत कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किए।
जबकि जूनियर वर्ग 66 किलोभार वर्ग में सतेंद्र कुमार, 83 में अंकित सिसौदिया, सीनियर वर्ग में रिंकू सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। 105 किलोभार वर्ग में संदीप तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य मेडल हासिल किया।
साईं बाबा हेल्थ क्लब के संचालक एवं कोच राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप को जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन जमशेदपुर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
प्रतियोगिता से लौटने पर शहर में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्यारेलाल प्रधान, संजय वेद, सिकंदर बाबा, सुरेंद्र सैनी, दयाचंद, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।