फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मांस कारोबारी को गोली मारने वाला एक महीने बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एक महीने पहले टीला मोड़ क्षेत्र के पसौंडा निवासी मांस कारोबारी हाजी नौशाद के पैर में गोली मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में आपसी विवाद का बीच-बचाव करने से गुस्सा होने पर गोली मारने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


टीला मोड़ थाने में बीती 27 अक्तूबर को पसौंडा निवासी अलतमश ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि क्षेत्र के ही रहने वाले सैफ खान, रिजवान, शहजाद, फाजिल व आबिद ने तमंचा तानते हुए उनसे गाली गलौज और झगड़ा किया था। विवाद बढ़ता देख उनके चाचा हाजी नौशाद ने बीचबचाव और विरोध किया। इस पर गुस्साए आरोपी सैफ खान ने उनके चाचा के पैर में गोली मार दी थी। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि फायरिंग करने वाले मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। एक आरोपी को पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें