फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऊर्जा निगम की लापरवाही ने लगा दी लाखों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ बिजली की कटौती से लोगों को बुरा हाल है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार देर रात मोहल्ला चौधरियान, केवट बस्ती, नाई चौक, कोतवाली के सामने कई स्थानों पर तारों में आग लग गई। इससे कई घंटों तक सप्लाई प्रभावित रही। सप्लाई आने के बाद मोहल्ला चौधरियान में ट्रांसफार्मर की लीड फुंकने से कभी लो और कभी हाई वोल्टेज आने के कारण कई घरों में फ्रिज, एसी, कूलर, पंखे, वाशिंग आदि बिजली के उपकरण फुंक गए। बिजली कटौती के कारण गढ़, चौपला और ब्रजघाट क्षेत्र में पालिका की पेयजल सप्लार्ई भी प्रभावित रही। जिनके घरों में सबमर्सिबल लगे हुए थे, वह पानी के लिए तरस गए। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनुज जायसवाल का कहना है कि जरूरत के अनुसार नया ट्रांसफार्मर मंगवा लिया गया है, जिससे बहुत जल्द बिजली से जुड़ी समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें