एनएच-235 प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मामले में उन्होंने डीएम को भी ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि उचित मुआवजा नहीं मिला तो काम शुरू नहंी होने देंगे।
एनएच-235 प्रभावित किसान समिति के सचिन जयभगवान त्यागी ने बताया कि बाईपास को बनाने की तैयारियां तो शुरू कर दी गई हैं। लेकिन किसानों को उनकी अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल सका है। इस संबंध में कई बार डीएम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है।
उन्होंने बताया कि बाईपास के कारण उनके नलकूप और विद्युत पोल भी हटाए जाएंग। जिनका उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
शुक्रवार को दर्जनों गांवों के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर चौधरी लल्लू सिंह, कालीचरण त्यागी, बीसी बंसल, सतवीर, राजपाल, राकेश, शुभम, अंकित, राहुल आदि मौजूद रहे।