फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराएगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका ने शहर में खराब पड़ी एलईडी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने के लिए टेंडर निकाला है। लाइटों में लगने वाली एमपीसीबी प्लेट लगने के बाद ही मरम्मत कराकर लाइटों को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में पूरे शहर में करीब दस हजार खंभों पर पालिका की लाइटें लगी हुई हैं। पिछले करीब एक माह से शहर में 500 से अधिक लाइटें खराब पड़ी हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारी उपकरणों की किल्लत का हवाला देकर उन्हें टरका देते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पूरे शहर की बात करें तो वर्तमान में करीब 500 से अधिक लाइटें विभिन्न कारणों से खराब पड़ी हैं। इनकी मरम्मत के लिए पालिका ने टेंडर निकाला है।
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत के लिए एमपीसीबी प्लेट की आवश्यकता है। 50, 70 और 100 वाट की प्लेट की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया है। प्लेटों की आपूर्ति के बाद मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें