फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 21, 26 और 27 नवंबर को होंगी छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू ने वार्षिक एवं सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत छूटी हुई (लेफ्ट आउट) प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और हिंदी विषयों की परीक्षाएं 21, 26 और 27 नवंबर को आयोजित होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने इन परीक्षाओं के लिए मेरठ स्थित एनएएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर को अर्थशास्त्र, 26 नवंबर को शिक्षाशास्त्र और 27 नवंबर को हिंदी विषय की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।

विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश देने को कहा है। परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय का प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक फाइल, संबंधित सेमेस्टर की अंकतालिका, फीस रसीद और आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड में से एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय का परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। संबंधित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें