फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हरितालिका तीज पर बाजार गुलजार

विज्ञापन
कोठी गेट बाजार में दुकान से साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। अखंड सुहाग की कामना का पर्व हरितालिका तीज 26 अगस्त को है। त्योहार को लेकर सुहागिनें कई दिनों से तैयारियों में जुटी हैं और साड़ियां, चूड़ियों और शृंगार के अन्य सामान की खरीदारी में व्यस्त हैं। बाजारों में भी तीज को लेकर विशेष चहल-पहल है। कपड़ा, ज्वेलरी, शृंगार सामग्री और पूजा दुकानों में शाम को महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


हरितालिका तीज के दिन सुहागिनें निर्जला उपवास रखकर सोलह शृंगार करके पति के सौभाग्य और दीर्घायु के लिए भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करेंगी। वहीं अविवाहित युवतियां अच्छे वर के लिए व्रत रखेंगी। सुहागिनें कथा सुनेंगी और रतजगा कर शिव पार्वती के गीत गाएंगी। शहर के बाजारों में त्योहार के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

शहर के कोठी गेट, गोल मार्केट, चंडी रोड सहित अन्य प्रमुख बाजारों में कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ियों की दुकान पर महिला खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं पूजन सामग्री की भी खरीदारी की जा रही है। देर शाम तक बाजार गुलजार हैं और महिलाएं अपने अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारी प्रमोद कुमार ने बताया कि हरी साड़ियों की अधिक मांग है। एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियां बिक रही हैं। कढ़ाई और गोटा पत्ती वाली साड़ियों को भी महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। इनके अलावा फ्लोरल प्रिंट और बनारसी साड़ियों की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें