फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 18 वर्षों से बदहाल है गांव पारपा की मढैया की मुख्य सड़क

विज्ञापन
गांव पारपा में रास्ते पर हुई कीचड़। संवाद
विज्ञापन
धौलाना। क्षेत्र के गांव पारपा की मढैया की मुख्य सड़क पिछले लगभग 18 वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी हुई है। इस कारण प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बरसात के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का निर्माण तत्कालीन विधायक राजपाल ने कराया था, लेकिन निर्माण के लगभग पांच वर्ष बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी। तब से लेकर आज तक इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए किसी भी जनप्रतिनिधि या संबंधित विभाग ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। इसी मार्ग से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना मंडी तक ले जाते हैं और खेती-बाड़ी के साथ ही अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
वर्तमान समय में सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई स्थानों पर सड़क का नामोनिशान तक नहीं बचा है। स्थानीय ग्रामीण शिवम चौधरी, अजीत सिंह, जगदीश सिंह, चौधरी संजय तेवतिया, रवि तेवतिया, सतेंद्र तेवतिया, सोनू तेवतिया, सचिन तेवतिया ने बताया कि बरसात के बाद हालात और बदतर हो गए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। एसडीएम मनोज सिंह का कहना है कि संबंधित विभाग से इस मामले में समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें