फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रामनवमी पर श्रद्धा का उल्लास, कन्याओं को कराया भोजन

विज्ञापन
माता मोहल्ले में रामनवमी पर कन्याओं को भोजन कराते एक परिवार के लोग। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़, सिंभावली, ब्रजघाट और बहादुरगढ़ क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुक्रवार को रामनवमी मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कर आठ दिनों से चल रहे व्रत का समापन किया।
विज्ञापन

घरों और मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। भक्तों ने माता रानी को प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कन्या पूजन कर छोटी-छोटी बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर भोजन कराया गया। कन्याओं को पूड़ी, हलवा और चने का प्रसाद खिलाया गया। उन्हें दक्षिणा और उपहार भी भेंट किए गए। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीराम और माता रानी के जयकारे लगाए। क्षेत्र में पूरे दिन हर्षोल्लास का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें