फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उमस फिर छुड़ाने लगी पसीना, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिछले दिनों दो दिन हुई लगातार झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं अब फिर से उमस का प्रकोप बढ़ने से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग ने अगले वार दिनों तक उमस और धूप के कारण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मौसम ने करवट बदली तो झमाझम बारिश की शुरूआत हो गई। दो दिनों तक लगातार बारिश होने के बाद उमस का प्रकोप कम होने से मौसम सुहाना हो गया था लेकिन अब धीरे-धीरे उमस का प्रकोप दोबारा से बढ़ने लगा है। रविवार को मौसम साफ रहने के साथ ही धूप भी खिली रही। लेकिन उमस के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे, जिससे लोग बेहाल दिखाई दिए।
गर्मी के कारण रविवार को अवकाश के बाद भी सड़कों और बाजारों में चहल पहल कम दिखाई दी। उमस से राहत पाने के लिए लोग दिनभर कूलर, पंखा, एसी के सामने बैठे रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 59 फीसदी रही और हवा छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। धूप और उमस के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें