फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सप्ताह के अंत तक बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही तपिश बढ़ने से लोग परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन दूसरे सप्ताह से तापमान में बढ़त होने के साथ ही सूरज की तपिश भी तल्ख होने लगी है, जिससे गर्मी का असर भी बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे सूरज की तपिश भी बढ़ती गई।
दोपहर के समय धूप ने लोगों को पसीना छुड़ा दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अशोक कुमार का कहना कि इस सप्ताह तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे सूरज की तपिश बढ़ने से गर्मी लोगों को परेशान करेगी। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का असर बढ़ेगा और गर्म हवा भी लोगों को सताएगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें