फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तपिश के साथ ही उमस ने छुड़ाया पसीना, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
मोदीनगर रोड पर जंगल में एक ट्यूवेल पर गर्मी में नहाते युवक । संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को तापमान स्थिर रहने के बाद भी तपिश ने लोगों को बेहाल किया। चिलचिलाती धूप और घर व दफ्तरों के अंदर उमस लोगों का हाल-बेहाल करती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। तापमान में उछाल के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन

मई माह की शुरूआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से बुरी तरह व्याकुल हैं। सुबह से ही तेज धूप बदन झुलसाने लगती है। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप असहनीय हो जाती है। तेज गति से चलने वाले लू के गर्म थपेड़े दुश्वारी और बढ़ा देते हैं। गर्मी का प्रकोप देख लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। सोमवार को सूरज ने आंखें तरेरी तो तपिश से हर कोई पसीना-पसीना हो गया। तेज धूप देख लोगों ने घरों में दुबके रहने में ही भलाई समझी।
आलम यह रहा कि पंखे व कूलर तक भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने में नाकाम साबित हुए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते व गमछे के सहारे तपिश से बचाव का जतन करते नजर आए। फिर भी कुछ दूर चलते ही गर्मी से पस्त होकर राहगीर छांव में दुबक जा रहे थे।
विज्ञापन

सूखते हलक को तर करने के लिए लोग ठंडे पानी के अलावा जलजीरा, शिकंजी, नींबू पानी, बेल व गन्ने के शरबत का सेवन करते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम ढलने के बाद भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाती रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार के अनुसार मंगलवार को पारा फिर उछलेगा, इससे गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि दोपहर में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें