फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिछले एक सप्ताह से चेतावनी निशान से ऊपर गंगा, खेतों तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
जलस्तर में बढ़ोतरी से ब्रजघाट में फिर गंगा उफान पर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पिछले एक सप्ताह से गंगा नदी चेतावनी निशान से ऊपर बह रही है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के साथ बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 198.52 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जलस्तर बढ़ने से गढ़ क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांवों और खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई निचले इलाकों में गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है।
खेतों में पानी भरने से किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका सताने लगी है। कई स्थानों पर गंगा का पानी गन्ने के खेतों तक पहुंच चुका है। किसानों के अनुसार तेज बहाव के कारण कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल गंगा में बह गई है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खादर क्षेत्र में फसलों को और नुकसान हो सकता है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और अधिकारियों की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं और जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें