पिलखुवा। शातिर ने मोबाइल नंबर पोर्ट करा साइबर अपराध के माध्यम से 17 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए। पीड़ित विनीत कुमार ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
रजनी विहार मोहल्ला निवासी विनीत कुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पेटीएम आई कार्ड गले में लटका एक युवक 21 दिसंबर को उसके पास आया पेटीएम कर्मी बताते हुए एप डाउनलोड करने के बहाने फोन लिया। 25 दिसंबर को उनका नंबर बंद हो गया, जानकारी करने पर पता चला कि वह नंबर जीओ में पोर्ट हो गया है। शक होने पर बैंक खाते की जांच कराई तो चार बार में 17 हजार रुपये निकाले जा चुके थे।
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, मामला साइबर अपराध से जुड़ा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद