फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ने लगी कोहरे की मार

Wed, 30 Nov 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के चलते बुधवार को भी ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया रहा। नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची। इसके अलावा, कानपुर से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची।

जबकि रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग साढ़े चार घंटे लेट हुई। इसके अलावा पद्मावत एक्सप्रेस पौने दो घंटे, इंटर सिटी एक्सप्रेस लगभग दो घंटे, आलाहजरत एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से हापुड़ पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेनों के लेट होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में बाधा आई है।  जिस कारण हापुड़ स्टेशन पर ट्रेन देरी से आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें