फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाई के हमले से घायल इंजीनियर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पारिवारिक विवाद में भाइयों के बीच हो रही मारपीट के दौरान बीच-बचाव में एक भाई द्वारा छुरी से किए गए हमले में घायल इंजीनियर इमरान की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


21 अगस्त को गांव दौताई निवासी जराफत के बेटे ताहिर ने अपनी मां मसरूर जहां के साथ अभद्रता और हाथापाई की थी। इस दौरान नोएडा से घर आए हुए उनके इंजीनियर बेटे इमरान और गांव में रह रहे छोटे बेटे इरफान ने विरोध किया। आरोपी ने इरफान की आंखों में मिर्च डालकर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें इरफान चोटिल हो गया। इमरान ने दोनों का बीच-बचाव कराने की कोशिश की। जिससे ताहिर का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए ताहिर ने सगे भाई इमरान पर छुरी से तीन बार वार किया। हमले में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हों स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान इमरान की मौत हो गई।

परिवार का सहारा थे इंजीनियर इमरान

पिता की मौत के बाद इमरान परिवार का सहारा बने हुए थे। जो इंजीनियर बनने के बाद नोएडा की कंपनी में काम कर रहे थे। करीब छह माह पहले इमरान का निकाह हुआ था। उनकी पांच माह की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इमरान पर जानलेवा हमला करने के मामले में मसरूर जहां की ओर दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवक की मौत के बाद हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर ली गई है। हत्यारोपी ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी और फावड़ा बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें