फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में पात्र को मिल रहा योजनाओं का लाभ: धर्मेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार प्रत्येक गांव में शहर से जोड़ने का काम कर रही है। विधायक ने यह बात ग्राम सचिवालय लोकार्पण के दौरान कही है।
विज्ञापन


विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत दहपा कंदौली में ग्राम सचिवालय का लोकार्पण करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से लोगों के लाभ की कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर गांव में ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया जा रहा है, भवन के बनने से ग्रामीणों को गांव में ही सारी सुविधाएं मिलने लगेगी। भाजपा नेता पवन त्यागी ने कहा कि ग्रामीण आंचल के विकास के लिए प्रदेश की सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है, गांव मजबूत बनने का मतलब देश मजबूत बनेगा। इस अवसर पर ग्रामप्रधान अभिषेक त्यागी, ग्राम पंचायत अधिकारी तरुण त्यागी, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार, आस मोहम्मद, इस्लाम, कांति त्यागी, राजकुमार त्यागी, कैलाश त्यागी, अरविंद त्यागी, अमरीश त्यागी, मूल शंकर त्यागी, योगेश त्यागी, मुनेश त्यागी, दीपक त्यागी, महेश त्यागी, बालवीर, मुंशी के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें