फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को नहीं मिली वीवीपीएटी मशीन

Tue, 03 Jan 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग इस बार विधानसभा चुनाव में नया प्रयोग करने जा रहा है। मतदान के समय ईवीएम के साथ एक अन्य वेरीफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीन को जोड़ा जाएगा,
विज्ञापन


जिसमें लगी एलईडी मशीन में आपके द्वारा डाले गए वोट का पूरा ब्योरा आ जाएगा। हालांकि, अभी इस मशीन के प्रयोग के लिए केवल महानगरों को ही चुना गया है।
जानकारी के अनुसार वीवीपीएटी मशीन एक एलईडी स्क्रीन है,

जिसे ईवीएम मशीन से जोड़ा जाएगा। मतदाता द्वारा बटन दबाते ही इस स्क्रीन पर सात सेकेंड तक वोट डालने वाला चुनाव चिन्ह व प्रत्याशी के नाम का ब्योरा दिखाई देगा, ताकि लोग कन्फर्म कर सकें कि उनका वोट किसे पड़ा है।

साथ ही इस मशीन में वोटों का ब्योरा अधिकारी किसी भी समय ले सकते हैं। हालांकि, अभी हापुड़ को इस मशीन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि मतदान होते ही इस मशीन में पर्ची निकलकर इसके अंदर जमा होती रहेगी जिससे मतों की गणना भी हो जाएगी। एक बार में 15 सौ पर्ची इस मशीन से निकल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें