फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन निकलते ही लगा शहर में जाम

Wed, 15 Mar 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लगा शहर में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की जनता को बुधवार को भी जाम के झाम से जूझना पड़ा। सुबह से दोपहर तक सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। यातायात पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से शहर की सड़कों पर वाहनों की कतार लगने लगी। थोड़ी देर में तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, गढ़ रोड, फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड पर जाम लग गया।
जाम में फंसकर लोगों का बुरा हाल हो गया।

वाहन चालक एक दूसरे से पहले निकलने की कोशिश करते नजर आए। जाम के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए, लेकिन दोपहर बाद सफलता मिल सकी,
विज्ञापन


जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस कर्मियों ने यातायात सामान्य करा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें