फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टल गई पालिकाध्यक्ष और उनके पति की भाजपा की सदस्यता लेने की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल सिंह को बुधवार को लखनऊ में समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी थी लेकिन अचानक कार्यक्रम स्थगित हो गया। चर्चा है कि दोनों के सदस्यता ग्रहण करने का जिले के कई भाजपाई विरोध कर रहे हैं और शीर्ष नेतृत्व को शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

पुष्पा देवी बसपा से नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीती थीं। इनके पति श्रीपाल सिंह हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। पिछले दिनों एक विवाद के बाद दोनों को बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। तभी से पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रयासरत हैं।
सदस्यता ग्रहण करने की जानकारी सामने आने के बाद नगर पालिका के कई भाजपा सभासद उनके वार्डों में कार्य न कराने के आरोप लगाते हुए शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। पिछले दिनों पूर्व पालिकाध्यक्ष सतीश मित्तल ने पत्रकार वार्ता कर श्रीपाल सिंह के विरुद्ध गंभीर आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन

कोट
मुझे पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल सिंह की पार्टी की सदस्यता लेने के विषय में कोई जानकारी नहीं है। जिला स्तर पर किसी प्रकार की सदस्यता नहीं दिलाई जा रही है।
- कविता माधरे, जिलाध्यक्ष, भाजपा

मुझे तो खुद शहर के भाजपाई ही सदस्यता दिला रहे हैं। बुधवार को पूरे परिवार को सदस्यता लेनी थी लेकिन शीर्ष नेतृत्व के दिल्ली में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन

- श्रीपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें