फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सात माह में निगम ने वसूले पांच करोड़ रुपये से अधिक यूजर चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में यूजर चार्ज वसूली का कार्य नगर निगम ने तेज कर दिया है। पिछले सात महीने में निगम ने अब तक 5 करोड़ 65 लाख रुपये की वसूली की है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 26 लाख रुपये अधिक है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर में 600 से अधिक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां लगाई गई हैं। यह गाड़ियां हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा कर ट्रांसफर स्टेशन और वहां से प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचा रही हैं। इन वाहनों की मॉनिटरिंग व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से 47 पॉश मशीनों के जरिए भुगतान लेने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा uc.onlinegnn.com पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। डोर टू डोर कलेक्शन में केवल चेक और पोस मशीन से पेमेंट स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें