फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने बनाई लूट की झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर के फ्लाईओवर पर शुक्रवार की दोपहर फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट गौरव द्वारा दी गई लूट की सूचना पुलिस जांच में फर्जी निकली। गौरव पर कंपनी की बाइक की किश्तें लगातार जमा न करने का दबाव था। खुद को बचाने के लिए उसने पुलिस को सूचना दी कि कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 20,500 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

गौरव ने बताया था कि जब वह फील्ड से कलेक्शन करके लौट रहा था, तभी फ्लाईओवर पर कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोकी, तमंचा दिखाकर रुपये लूट लिए और भाग गए। घटना की सूचना देने के बाद गौरव कोतवाली नहीं गया और न ही कोई तहरीर दी।

पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कहीं भी लूट जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। गौरव के बयानों में बार-बार बदलाव आया, जिससे पुलिस को शक हुआ। जांच में पता चला कि गौरव ने किश्त की रकम हड़पने के लिए ही लूट की फर्जी कहानी रची थी।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि लूट की सूचना झूठी पाई गई है। जांच में सामने आया है कि एजेंट ने बाइक फाइनेंस किश्त की रकम जमा नहीं की थी और उसे छुपाने के लिए यह साजिश रची। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें