फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दिया पर्यावरण की शुद्धता का संदेश

Sun, 05 Jun 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में शनिवार को पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट/गाइड्स ने विद्यालय प्रांगण में अनेक प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण की शुद्धता का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य हिमानी अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं, पौधों से पर्यावरण की शुद्धता होती है। बारिश का कम होना व प्राकृतिक असंतुलन का मुख्य कारण वृक्षों का अंधाधुंध कटान है।

वनों के कटान से वन्य जीवों की अनेक प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल संचयन के इंतजाम नहीं होने के कारण भूगर्भ जलस्तर घटता जा रहा है। इससे पेय जल संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन


हमें जल संचयन के प्रति नागरिकों को जागरूक करना होगा। प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें, नदिंयों में कूड़ा कचरा न बहाएं।  इस दौरान स्काउट्स/गाइड्स ने विद्यालय प्रांगण में तुलसी, नीम, गेंदा, गुलाब, पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण की शुद्धता का संदेश दिया।

इस मौके पर श्रीप्रकाश शर्मा, संगीता रानी, अनुपमा, तनुजा, विशाल शर्मा, प्रियांशु त्यागी, देव कुमार, मोहम्मद फैद, आयुष, उदित, सोनिया रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें