फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द चेंबर ऑफ कामर्स चुनाव

Wed, 23 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
द चेंबर ऑफ कामर्स का दो अप्रैल को होगा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द चेंबर ऑफ कामर्स के 2016-17 के 11 बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 11 लोगों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे सभी का र्निविरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन


नामांकन करने वाले अशोक कुमार मूले, सतीश एसएम और दिनेश मित्तल गुट के सभी प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया। दूसरे गुट की ओर से कोई भी नामांकन के लिए नहीं आया।

चुनाव अधिकारी एवं सचिव एमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को हुए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दिनेश मित्तल, दिनेश सिंघल (पीजे), कपिल एसएम, ललित अग्रवाल छावनी वाले, पंकज कुमार कली वाले, प्रमोद कंसल, पुनीत गोयल, राजीव अग्रवाल, राकेश कुमार बीड़ी वाले, सुभाष सिंहल, विकास जैन ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


चेंबर में ट्रेड गारंटी फंड कमेटी के लिए मोहित गोयल, रामअवतार अग्रवाल, संदीप गुप्ता सहित तीन उम्मीदवारों के नामांकन हुए हैं। एक्सचेंज के नियमानुसार ट्रेड गारंन्टी फंड कमेटी के लिए दो सदस्यों का चुनाव चेंबर की जनरल मीटिंग में दो अप्रैल को किया जाएगा।

डायरेक्टरों के चुनाव की औपचारिक घोषणा भी दो अप्रैल को की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए ललित अग्रवाल का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। जिसके बारे में दो अप्रैल को पता चल सकेगा।

अशोक कुमार मूले चाचा ने विश्वास दिलाया कि चेंबर की प्रगति के लिए सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे। वहां पर सतीश एसएम, बिजेंद्र तबले वाले, विजय अग्रवाल, विजय गोयल, सचिन शिवम, संजय कृपाल, मनीष मक्खन, सुरेश जिंदल, अखिलेश, राजीव दत्तियाना वाले, अतुल आदि रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें