फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 की गाड़ी में कार ने मारी साइड

Wed, 08 Feb 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे के पास गढ़ रोड पर यूपी 100 की बोलेरो कार में एक कार ने साइड मार दी। इससे दोनों वाहन  क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच पुलिस कार चालक व कार को अपने साथ थाने ले गई। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर तहसील चौराहे से अतरपुरा चौपला की ओर यूपी 100 की बोलेरो कार जा रही थी। जैसे ही ये कार तहसील चौराहे से चंद कदम दूर पहुंची तो एक तेज गति से आई कार ने उसमें पीछे से साइड मार दी।

हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। यूपी 100 में सवार पुलिस कर्मियों ने कार चालक को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गए। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें